डलमऊ: डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
स्वतंत्रता दिवस पर डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत ने साइकिल यात्रा निकालकर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और ऊर्जा संरक्षण के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने लोगों को साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण, स्वास्थ्य सुधार और ईंधन की बचत के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।