सारठ: कटहरा मैदान में झारखंड सामाजिक न्याय मंच ने मंडल दिवस पर रोष जताया, आबादी के आधार पर भागीदारी की मांग की
पलमा पंचायत के कटहरा मैदान में शुक्रवार शाम 5 बजे तक झारखंड सामाजिक न्याय मंच के बैनर तले जुटे सैकड़ों लोगों ने मंडल दिवस मनाकर रोष जताया। कार्यक्रम में जुटे एससी, एसटी, पिछड़ा व अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों लोगों से वाजिब हक की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने का आह्वान करते सवर्ण समुदाय पर निशाना साधा गया। वहीं JPSC व JSSC में धांधली पर हेमंत सरकार को भी चेताया गया।