शाहबाद: आयुर्वेद चिकित्सालय पर अक्सर लटका रहता है ताला, डॉक्टर की अनियमितता से मरीज परेशान
Shahbad, Baran | Aug 12, 2026 कस्बाथाना के आयुर्वेद चिकित्सालय में नियमित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सालय पर कई बार ताला लटका रहता है और डॉक्टर कभी आते हैं तो कभी नहीं। ऐसे में उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ता है।