जौनपुर: वामपंथी संयुक्त संघर्ष समिति ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को वामपंथी संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कामरेड के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को सौंपा।