परसवाड़ा: परसवाड़ा क्षेत्र में माहू-कीट प्रकोप से धान फसल चौपट, किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन
खरीफ सीजन में धान की फसल पर माहू सहित अन्य कीटों के प्रकोप से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। फसल को हुए नुकसान का किसानवार सर्वे कराकर आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को किसानों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम परसवाड़ा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि माहू और अन्य कीटों के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल खराब हो रही है। कई क्षेत्रों में फसल