नानपारा, बहराइच। नानपारा स्थित चीनी मिल परिसर में औद्योगिक एवं रासायनिक अग्निकांड से निपटने के लिए राज्य स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना और जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने का अभ्यास करना रहा।
मॉकड्रिल में उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ सशस्त्र सीमा बल यानी SSB तथा अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रही।
अभ्यास के दौरान रासायनिक आग लगने की स्थिति को दर्शाते हुए दमकल कर्मियों ने फायर टेंडर और आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का सजीव प्रदर्शन किया।
वहीं, आपात स्थिति में कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने और विभिन्न राहत एवं बचाव टीमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी अभ्यास कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की मॉकड्रिल से औद्योगिक इक�