गोविंदगढ़: बाम्बोली में खेल मैदान की मांग को लेकर युवाओं में आक्रोश, शिविर में आश्वासन के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बाम्बोली गांव में खेल मैदान की मांग को लेकर युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के युवा एकजुट हुए और प्रशासन से जल्द खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग उठाई। युवाओं का कहना है कि गांव में खेलने और अभ्यास करने के लिए आज तक एक अदद मैदान तक उपलब्ध नहीं है।