गोरखपुर: गोरखपुर जिला अस्पताल में व्हीलचेयर न मिलने का आरोप, पीठ पर मरीज को लादकर चला तीमारदार, वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में ऑर्थो विभाग में इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज को व्हीलचेयर नहीं मिलने पर परिजन उसे पीठ पर लादकर ले जाते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि मरीज को काफी देर तक व्हीलचेयर का इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद परिजन उसे उठाकर ले जाने को मजबूर हुए।