रफीगंज: चौरसिया सम्मेलन को लेकर रफीगंज पहुंचा जागरूकता रथ, हुआ भव्य स्वागत
औरंगाबाद नगर भवन में 16 अगस्त को आयोजित होने वाले चौरसिया सम्मेलन को लेकर जागरूकता रथ निकाला गया है। गुरुवार अपराह्न 3 बजे जागरूकता रथ के रफीगंज पहुंचने पर उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया के नेतृत्व में लोगों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करना उद्देश्य है।