अरवल में रेल समेत कई मांगों को लेकर उपवास जारी
अरवल जिले के स्थापना दिवस पर बस स्टैंड परिसर में रेलवे लाइन, फोरलेन, बाईपास, ट्रामा सेंटर और भ्रष्टाचार जैसे जनमुद्दों को लेकर उपवास कार्यक्रम जारी है। रेल आंदोलन के सूत्रधार एवं अरवल विकास मंच से जुड़े मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए जिले की प्रमुख समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। आंदोलनकारियों का कहना है कि अरवल के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए इन मांगों पर गंभीर पहल जरूरी है। स्थापना दिवस के मौके पर शुरू हुआ यह उपवास कार्यक्रम अब जनआंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। #Arwal #ArwalNews #RailwayLine #RailAandolan #PublicKiAwaazNews Public ki Awaz Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Aug 20, 2026