खिरकिया: खिरकिया में राठौर समाज की बैठक, दुर्गादास राठौर चौक की स्थापना को लेकर सौंपा ज्ञापन
Khirkiya, Harda | Aug 16, 2026 आज 16 अगस्त शाम 6 बजे राठौर समाज खिरकिया एवं क्षत्रिय राठौर युवा सेना मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान क्षत्रिय राठौर युवा सेना के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का वरिष्ठ समाजबंधुओं ने स्वागत और सम्मान किया।