चंदला: चंदला में स्वतंत्रता दिवस पर बुजुर्गों और पत्रकारों का सम्मान
शनिवार कि दोपहर 12 बजे चंदला में कांग्रेस नेता देवेंद्र अहिरवार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुजुर्गों और पत्रकारों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं पत्रकारों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। आयोजन के दौरान राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।