सहजनवा: गीडा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सरैया सरदारनगर निवासी संजय निषाद को गिरफ्तार किया
गीडा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय निषाद निवासी सरैया सरदारनगर, थाना चौरी चौरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गीडा थाने में नाबालिग से संबंधित मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।