लातेहार: झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर, बुधवार दोपहर 12 बजे लातेहार मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया
झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने मंगलवार को लातेहार मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान विचाराधीन बंदियों के रहन-सहन खान-पान एवं मिलने वाले मेडिकल सुविधाओं का जानकारी लिया।