कटकमसांडी: कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने किया ध्वजारोहण, सभी को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से देशहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।