सूरजपुर: 4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, जयनगर थाना पुलिस की कार्रवाई
जयनगर थाना पुलिस ने 4.24 करोड़ रुपए कीमत के 848 किलो 650 ग्राम गांजा जब्ती के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को मध्यप्रदेश के कटनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी अरसेन धुर्वे पवार (35), निवासी कटनी को जिला जेल कटनी से रिहा होने के बाद जेल के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।