खुरई: खिमलासा थाना के गांव में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को अंतिम सांस तक जेल की सजा
Khurai, Sagar | Aug 14, 2026 शुक्रवार शाम 6 बजे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव की न्यायालय ने खिमलासा थाने के एक गांव में 3 साल 11 माह की मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी राम दयाल अहिरवार को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है, अभियोजन की ओर से agp बलबीर सिँह ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई थी कि आरोपी ने खेत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया था।