करतला: उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में 45 वर्षीय किसान शहलाद सिंह कंवर ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Kartala, Korba | Aug 16, 2026 चलती ट्रेन के सामने कूदकर किसान ने दी जान उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में 45 वर्षीय शहलाद सिंह कंवर ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रेलवे फाटक के पास हुई। फाटक पर तैनात गेटमैन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों के मुताबिक शहलाद पिछले 2-3 साल से मानसिक तनाव में था और उसका इलाज भी चल रहा था।