🇮🇳 सांसद के नेतृत्व में निकली विशाल बाइक तिरंगा रैली, तिरंगे के रंग में रंगा बिछुआ
बिछुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए सैकड़ों युवा, कार्यकर्ता और नागरिक रैली में शामिल हुए।
दशहरा मैदान से शुरू हुई रैली के दौरान भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली बिछुआ से चांद, चौरई होते हुए कुंडा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
रैली ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। 🇮🇳
Junnardeo, Chhindwara | Aug 14, 2026