देशभक्ति के रंग में रंगा बेमेतरा..
बेसिक स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। परेड, मार्चपास्ट, सलामी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल की उपस्थिति में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए परेड का निरीक्षण कर सलामी स्वीकार की।
15 अगस्त के भव्य समारोह के लिए बेमेतरा पूरी तरह तैयार!
#IndependenceDay #Bemetara #15August #देशभक्ति
61 views | Raipur, Chhattisgarh | Aug 13, 2026