ऊंचाहार: अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल पंकज और अभिषेक की जिला अस्पताल में हुई मौत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास शनिवार की शाम, दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार अभिषेक व साहिल निवासी रक्षपाल का पुरवा मजरे अरखा व मीरगंज मजरे बहेरवा निवासी पंकज घायल हुए थे, घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां जिला अस्पताल में अभिषेक व पंकज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।घटना से परिजनों में कोहराम है