मोरवा: हलई बाजार के ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में बच्चों की झांकी एवं प्रस्तुति को देख मंत्र मुग्ध हुए लोग
हला बाजार के ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में प्रभात फेरी के बाद झंडोत्तोलन किया गया। निदेशक उमेश राय के द्वारा झंडा तोलन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई इस मौके पर बच्चों की प्रस्तुति को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़े पैमाने पर बच्चों की प्रस्तुति से लोग प्रभावित हुए।