Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

तीसा को 27.54 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण चंबा, 15 अगस्त 2026। चंबा जिले के दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्र तीसा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जल शक्ति विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति विभाग के मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को तीसा क्षेत्र में कुल 27.54 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल एवं विभागीय विकास कार्यों का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सगुआं में 25.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत लेसुई में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों तथा भंजराड़ू में 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल शक्ति मंडल तीसा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। 25.14 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना से 26 गांवों को मिलेगा लाभ सगुआं में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। 25.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी योजना से क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के 26 गांवों को बेहतर एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। योजना से ग्राम पंचायत मसरूंड, हमल, डुलहर, पुखरी, कंदला, झुलाड़ा, निहुई, टिकरी एवं प्राहवी के करीब 16,333 लोग लाभान्वित होंगे। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले तीसा क्षेत्र में यह योजना लोगों के लिए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। लेसुई पंचायत में 3 हजार आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत लेसुई में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों का भी उद्घाटन किया। इन कार्यों के पूरा होने से लेसुई पंचायत के विभिन्न गांवों की करीब 3,000 आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। पुरानी पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं क्षमता संवर्धन से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा लोगों को लंबे समय तक सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के निर्माण से जल शक्ति विभाग के कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को विभाग से संबंधित कार्यों एवं सेवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। दुर्गम क्षेत्रों तक बेहतर पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता सगुआं में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का विशेष ध्यान पेयजल ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पुरानी योजनाओं के पुनर्निर्माण और संवर्धन पर है। उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दुर्गम एवं पहाड़ी जिलों में पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दूरदराज के गांवों तक भी आधुनिक एवं बेहतर पेयजल सुविधाएं पहुंचें और लोगों को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नई योजनाओं के साथ-साथ मौजूदा पेयजल योजनाओं की क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लंबे समय तक विश्वसनीय पेयजल सुविधा मिल सके। ये गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आशा कुमारी, विधायक नीरज नैय्यर, विधायक डॉ. हंसराज, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत सिंह खन्ना, अमित भरमौरी, धर्मेंद्र धामी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिंद्र पाल, महासचिव रमेश ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, एचआरटीसी मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #Chamba #Tissa #HimachalPradesh #MukeshAgnihotri #JalShaktiDepartment #DrinkingWater #DevelopmentProjects #WaterSupply #RuralDevelopment #HimachalNews #ChambaNews #TissaNews #InfrastructureDevelopment #IndependenceDay2026 #HimachalGovernment हिम संदेश DC Chamba Mukesh Agnihotri Sukhvinder Singh Sukhu Hans Raj

Saach, Chamba | Aug 15, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

तीसा को 27.54 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण चंबा, 15 अगस्त 2026। चंबा जिले के दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्र तीसा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जल शक्ति विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति विभाग के मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को तीसा क्षेत्र में कुल 27.54 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल एवं विभागीय विकास कार्यों का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सगुआं में 25.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत लेसुई में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों तथा भंजराड़ू में 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल शक्ति मंडल तीसा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। 25.14 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना से 26 गांवों को मिलेगा लाभ सगुआं में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। 25.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी योजना से क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के 26 गांवों को बेहतर एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। योजना से ग्राम पंचायत मसरूंड, हमल, डुलहर, पुखरी, कंदला, झुलाड़ा, निहुई, टिकरी एवं प्राहवी के करीब 16,333 लोग लाभान्वित होंगे। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले तीसा क्षेत्र में यह योजना लोगों के लिए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। लेसुई पंचायत में 3 हजार आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत लेसुई में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों का भी उद्घाटन किया। इन कार्यों के पूरा होने से लेसुई पंचायत के विभिन्न गांवों की करीब 3,000 आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। पुरानी पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं क्षमता संवर्धन से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा लोगों को लंबे समय तक सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के निर्माण से जल शक्ति विभाग के कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को विभाग से संबंधित कार्यों एवं सेवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। दुर्गम क्षेत्रों तक बेहतर पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता सगुआं में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का विशेष ध्यान पेयजल ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पुरानी योजनाओं के पुनर्निर्माण और संवर्धन पर है। उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दुर्गम एवं पहाड़ी जिलों में पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दूरदराज के गांवों तक भी आधुनिक एवं बेहतर पेयजल सुविधाएं पहुंचें और लोगों को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नई योजनाओं के साथ-साथ मौजूदा पेयजल योजनाओं की क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लंबे समय तक विश्वसनीय पेयजल सुविधा मिल सके। ये गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आशा कुमारी, विधायक नीरज नैय्यर, विधायक डॉ. हंसराज, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत सिंह खन्ना, अमित भरमौरी, धर्मेंद्र धामी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिंद्र पाल, महासचिव रमेश ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, एचआरटीसी मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #Chamba #Tissa #HimachalPradesh #MukeshAgnihotri #JalShaktiDepartment #DrinkingWater #DevelopmentProjects #WaterSupply #RuralDevelopment #HimachalNews #ChambaNews #TissaNews #InfrastructureDevelopment #IndependenceDay2026 #HimachalGovernment हिम संदेश DC Chamba Mukesh Agnihotri Sukhvinder Singh Sukhu Hans Raj - Saach News