दतिया नगर: ज्योति मंदिर से सिंधी समाज का भव्य ज्योति स्नान चल समारोह, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
सिंधी समाज द्वारा आयोजित पवित्र ज्योति स्नान समारोह का भव्य चल समारोह शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। चल समारोह का शुभारंभ दतिया के ज्योति मंदिर से हुआ। कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंदिर में विधि-विधान से पवित्र ज्योति का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के पश्चात आनंद टॉकीज के पास से चल समारोह प्रारंभ हुआ, जो किला चौक, दारूगर की