राजपुर: वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, 5 लाख का ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
बलरामपुर जिले में वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है... राजपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने जंगल की जमीन पर ट्रैक्टर से अवैध रूप से जुताई कर अतिक्रमण करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है... मौके से जॉनडियर कंपनी का ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्त किया गया है... जब्त वाहन और कृषि उपकरणों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 7 हजार रुपये बताई जा रही है