📍बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) सागर, मध्य प्रदेश!
मैं अपने 1.5 साल के छोटे भाई से मिलने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर गया था। मेरा भाई ICU में भर्ती है।
मैं ICU के अंदर अपनी दादी से बात कर रहा था, जो मेरे भाई के साथ बेड पर बैठी थीं और उसकी देखभाल कर रही थीं। तभी एक टी-शर्ट पहने व्यक्ति आया और मुझ पर बहुत तेज आवाज में चिल्लाने लगा और बदतमीजी करने लगा।
मैंने उससे सिर्फ इतना कहा कि आप ICU में इतनी तेज आवाज में क्यों चिल्ला रहे हैं? इसके बाद उसने गार्ड को बुलाकर मुझे बाहर निकालने के लिए कहा।
वहां एक सर आए। मैंने उनसे अपने छोटे भाई की हालत के बारे में जानने की कोशिश की और कहा कि सर, मुझे सिर्फ अपने मरीज की स्थिति के बारे में बता दीजिए। लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी और मुझे बाहर जाने के लिए कहा।
इसके बाद मैं खुद ICU से बाहर निकलने लगा, लेकिन तभी गार्ड ने मुझे धक्का देकर ICU के अंदर ही बंद कर दिया और करीब 10–15 मिनट तक वहीं रखा।
इसके बाद करीब 7–8 गार्ड और 3–4 सिविल ड्रेस में लोग आए। उन्होंने मेरा कॉलर पकड़ा, मेरे साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की और मुझे घसीटते हुए CCTV कैमरे की निगरानी वाले इलाके से बाहर ले जाने की कोशिश की। मुझे डर है कि वहां मुझे मारने की कोशिश की गई।
इसके बाद वे मुझे घसीटते हुए अस्पताल के नीचे ले गए और अस्पताल के मुख्य गेट के सामने मेरे साथ मारपीट की।
मेरे साथ मौजूद एक लड़की ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की ताकि सबूत सुरक्षित रहे। उसके साथ भी फोन छीनने की कोशिश की गई और बदतमीजी की गई।
इस मारपीट में मुझे अंदरूनी चोटें आईं। मेरी शर्ट के बटन टूट गए, शर्ट फट गई और मेरा मोबाइल फोन भी टूट गया।
मेरे पास इस पूरी घटना से जुड़े वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत मौजूद हैं।
मैं सभी क्रिएटर्स, पत्रकारों और न्यूज़ चैनलों से हाथ जोड़कर अपील करता हूँ कि कृपया मेरी मदद करें और इस मामले को सामने लाने में मेरा साथ दें।
जिसे भी इस मामले से जुड़ी जानकारी या सबूत चाहिए, मैं उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूँ।
कृपया मेरी आवाज़ को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। 🙏😭
#BMC #Sagar #BundelkhandMedicalCollege #MadhyaPradesh #Justice
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Oct 5, 2026