मधुबन: पति की दीर्घायु के लिए मधुबन में निर्जला रहकर महिलाओं ने श्रद्धाभाव से की हरितालिका व्रत तीज
मधुबन में श्रद्धा भाव तथा परंपरागत तरीके से विश्वास के साथ शुक्रवार को मना हरितालिका तीज व्रत। सुहागिनों ने निर्जला रहकर भगवान शिव एवं माता पार्वती उपासना की। साथ ही नए परिधान धारण कर पंडितों से व्रत कथा सुनकर पति के दीर्घायु होने की कामना की। पूजा के समय महिलाएं फल,मक्का की बाली सावां का सत्तू ,दूध, श्रृंगार सामग्री भगवान शिव एवं माता पार्वती को अर्पित की।