भगवानपुर: भाजपा कार्यकर्ता स्व. अर्जुन शर्मा की स्मृति में प्रार्थना सभा आयोजित, विधायक सुरेंद्र मेहता ने दी श्रद्धांजलि
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चन्दौर पंचायत के शिवगंज गांव निवासी भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता स्व. अर्जुन शर्मा की स्मृति में बुधवार को शाम करीब चार बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष पंकज कुशवाहा ने की। सभा के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. अर्जुन शर्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया