आजादी के जश्न में डूबा सिंगरौली दूसरी तरफ रमडीहा स्कूल में स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं
सिंगरौली:जिले मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी सिंगरौली जश्न में डूबी हुई थी वहीं दूसरी ओर रमडीहा विद्यालय में बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं हो पाया , छात्रों का आरोप है कि स्कूल के पास नलकूप तो है लेकिन उसके पास जाना खतरे से खाली नहीं है चापाकल के आसपास बरसाती घास व कचरा जम जाने से किड़े मकौड़े का डर बना रहता है स्कूल के प्राचार्य को कई बार अवगत कराया गया लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी साफ सफाई नहीं कराया गया।विद्यालय परिसर के समीप जलनिकासी की स्थिति खराब नजर आ रही है। नाली के आसपास गंदा पानी जमा होने के साथ घास-फूस और कचरा भी दिखाई दे रहा है
Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026