पातेपुर: पातेपुर के कुड़िया गांव में पिकअप वैन पलटी, एक किशोर की मौत, तीन घायल
पातेपुर के कुड़िया गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप बैन लगभग 10 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। घटना में वैन सवार एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। वही वैन सवार तीन अन्य बच्चा घायल हो गया। गुरुवार की दोपहर एक बजे के करीब स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना में इमादपुर गांव निवासी मिथिलेश राय का 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार है। घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया।