धनघटा के हैसर ब्लॉक परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान किया और कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल कायम रहा और सभी ने राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प लिया।