गुण्डरदेही: अर्जुंदा में कांग्रेस ने सड़क, बिजली समेत 7 मांगों को लेकर किया हल्लाबोल, धरना-प्रदर्शन के बाद चक्काजाम
सड़क, बिजली समेत क्षेत्र की 7 प्रमुख मांगों को लेकर कांग्रेस ने अर्जुंदा में विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक धरना स्थल पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सड़क और बिजली व्यवस्था सहित कई मूलभूत समस्याओं को लेकर जनता लगातार परेशान है, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। इन्हीं मांगों को लेकर कांग्रेस ने अर्जुंदा में जोरदार प्रदर्शन किया।