जसवंतनगर: ग्राम नगला तौर में यमुना की तलहटी में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, जीतेन्द्र शीलू तोमर रहे उपस्थित
सेवा पखवाड़ा के तहत माय भारत इटावा के स्वयंसेवकों ने बलरई क्षेत्र ग्राम नगला तौर यमुना नदी की तलहटी स्थित मां ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में मंदिर परिसर और आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प्रधान संघ जितेंद्र शीलू तोमर और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रथम संजय मिश्रा, भाजपा नेता अजय चौहान आदि लोग रहे।