*हर घर तिरंगा अभियान के तहत सतना शहर में निकली तिरंगा रैली* सतना, 12 अगस्त 2026/ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को सतना कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कलेक्टर स्वयं हाथ में तिरंगा ध्वज थामकर रैली में शामिल हुए और अधिकारियों-कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन