लोहंडीगुडा: तारागांव मारपीट मामले में जनता कांग्रेस जे के ग्रामीण जिला अध्यक्ष संतु कश्यप ने वीडियो साक्ष्य का किया दावा
संतु कश्यप ने लोहंडीगुड़ा के ग्राम तारागांव में सीसी सड़क को गुणवत्तापूर्वक बनाने की मांग को लेकर आवाज उठाने पहुंचे बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग हमारे पास मौजूद है, जिसमें घटनास्थल की स्थिति रिकॉर्ड हुई है।