पिथौरागढ़ में ऑपरेशन प्रहार के तहत दो गिरफ्तार, ड्रिंक एंड ड्राइव और कच्ची शराब के साथ कार्रवाई
पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। संजय प्रकाश को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि हर सिंह धामी को कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने वाहन सीज किया और आबकारी एक्ट व चैक बाउन्स केस में कार्रवाई जारी है।