हल्द्वानी में बरेली रोड पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में युवती की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। नाराज परिजनों ने मंडी चौकी के बाहर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। मामले की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम खोला गया।
#Haldwani #BareillyRoad #RoadAccident #UttarakhandNews #HaldwaniNews #PoliceAction #RoadAccidentNews #Protest #TrafficJam #BreakingNews #LocalNews #Uttarakhand #HaldwaniExpressNews