धनवार: बाल संसद का पुनर्गठन: ओमराज सिंह प्रधानमंत्री, काजल और सोनाली उपप्रधानमंत्री बनीं
धनवार के +2 वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय, डोरंडा में बुधवार को बाल संसद का पुनर्गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान के माध्यम से बाल संसद के प्रधानमंत्री का चयन किया। चुनाव प्रक्रिया में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया भी अपनाई गई।