पिपरा: महिला सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा में सांसद प्रतिनिधि ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन पर जोर दिया
Pipra, Palamu | Sep 28, 2026 हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खड़गपुर पंचायत सचिवालय में सोमवार को भारत सरकार की आजीविका पहल के तहत महिला संकुलस्तरीय प्राथमिक स्वालंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वावलंबन और आजीविका के अवसरों को बढ़ाने पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन शामिल हुए।