रांची में CGL के सफल अभ्यर्थियों ने निकाला फ्लैश मार्च, सरकार के फैसले का किया विरोध
रांची में JSSC-CGL परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों ने सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले के विरोध में फ्लैश मार्च निकाला। अभ्यर्थियों ने सरकार के निर्णय पर नाराजगी जताते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सभी सफल अभ्यर्थियों को इसका खामियाजा नहीं भुगतना चाहिए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने मेहनत और पूरी प्रक्रिया के तहत परीक्षा पास की थी। परीक्षा रद्द होने से चयनित अभ्यर्थियों के सामने नौकरी और भविष्य को लेकर चिंता खड़ी हो गई है।
सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का विरोध तेज हो गया है और वे सरकार से अपने पक्ष पर विचार करने की मांग कर रहे हैं।
#JSSC_CGL #JSSC #CGL #CGLअभ्यर्थी #CGLसफलअभ्यर्थी #Jharkhand #Ranchi #JharkhandNews #StudentProtest #छात्रआंदोलन #CGLExam #JSSC_CGL_Exam #JSSC_CGL_Protest #CGLअभ्यर्थीआंदोलन #झारखंड #रांची #सरकारकेफैसले_का_विरोध #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #NewsUpdate #LoktantraBharat