हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि विभाग ने निकाली दो पहिया वाहन तिरंगा यात्रा
________________
राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रैली का शुभारंभ, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा तिरंगा यात्रा मार्ग
________________
नागरिकों को घरों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित
________________
खरगोन 13 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को कृषि विभाग, उद्यान विभाग, कृषि उपज मण्डी, कृषि आदान विक्रेता संघ खरगोन द्वारा वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ उप संचालक कृषि श्री एस.एस. राजपुत, मण्डी सचिव श्रीमती सर्मिला निनामा, कृषि आदान विक्रेता संघ अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह चावला द्वारा मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा की शुरुवात की गई ।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभर में 09 से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति से जुड़े इस अभियान के तहत नागरिकों को अपने घरों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने, आधिकारिक पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी(harghartiranga.com) पर अपलोड करने तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वाहन रैली अनाज मंडी, बिस्टान रोड खरगोन से प्रारंभ होकर गौर पेट्रोल पम्प, बस स्टेण्ड, नटराज होटल, टी.आई.टी कॉम्पलेक्स, नगर पालिका, श्रीकृष्ण तिराहा से होते हुये अनाज मण्डी पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान मार्ग ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और 'जय जवान-जय किसान' के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर श्री आरएस पटेल, श्री रामशंकर जाट, श्री आरएस बडोले, श्री दीपक मालवीय, श्री गोपाल डावर, श्री रामेश्वर चौहान, श्री पीयूष सोलंकी सहायक संचालक कृषि, श्री गिरधारी भावर वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी, श्री राजेंद्र पाटीदार, श्री अतुल शर्मा सहित कृषि विभाग, कृषि उपज मंडी, उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एवं कृषि आदान विक्रेता संघ, बीज उत्पादक समिति, एफ पी ओ के सदस्य व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा