गड़हनी: गड़हनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय में सिस्टम खराब होने के कारण मोबाइल से हो रहा काम
गड़हनी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय में कई महीनों से सिस्टम खराब है, खराब होने के कारण डाटा इंट्री ऑपरेटर अपने मोबाइल से काम कर रही है। वही कोई लाभुक पेंशन को ले कार्यालय में आते है तो उसके मोबाइल मांग कर काम किया जा रहा है। इस संबंध में शिकायत के बावजूद भी सिस्टम नहीं बनाया गया। बीडीओ ने कहा कि जल्द सिस्टम बनाया जाएगा।