सादाबाद: खंदौली मई रोड पर अज्ञात वाहन ने रोडवेज संविदाकर्मी को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
गढ़ उमराव के रहने वाले नंद प्रकाश आगरा रोडवेज में संविदाकर्मी थे। नंद प्रकाश आगरा से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। खंदौली मई रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।