Public App Logo
भोजपुर एसपी द्वारा क्राइम मीटिंग में पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया आरा भोजपुर SP के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, लंबित कांडों के निष्पादन तथा आमजनों के लिए शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानेवार अपराध की समीक्षा करते हुए गंभीर एवं महत्वपूर्ण कांडों के त्वरित अनुसंधान एवं निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती एवं अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।जिले के चिन्हित हॉटस्पॉट एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती, निगरानी एवं वाहन जांच को और प्रभावी बनाने तथा अपराध की रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस-पब्लिक समन्वय को और मजबूत करने के उद्देश्य से सभी थानों को कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, आम नागरिकों से बेहतर संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं बल की मुस्तैद तैनाती सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिले में सघन “रोको-टोको अभियान” चलाने तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की लगातार जांच करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। - Arrah News