राजपुर: राशन कार्ड की KYC कराने पहुंची पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, डंडे से सिर पर किया वार
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंडी कला से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान करीब 56 वर्षीय अनारकली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनारकली पंचायत भवन के पास राशन कार्ड की KYC कराने पहुंची थी। इसी दौरान उसका पति धनेश्वर