🪔✨ दीपों से जगमगाया यमुना-दरधा संगम घाट; भव्य गंगा आरती से भक्तिमय हुआ जहानाबाद 🙏
📍 ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत यमुना-दरधा रिवर फ्रंट स्थित संगम घाट पर बनारस से आई विशेष टीम द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भव्य गंगा आरती की गई। दीपों की रोशनी और आरती की मनोरम छटा से पूरा घाट आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।
🌊 जिला गंगा समिति एवं नगर परिषद, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, आस्था, नदी संरक्षण एवं जनभागीदारी का सुंदर संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आमजनों ने सहभागिता की।
🪔 स्वच्छ घाट • निर्मल नदी • सुंदर जहानाबाद
#गंगा_आरती #संगम_घाट #स्वच्छता_ही_सेवा #जहानाबाद #जिला_प्रशासन_जहानाबाद नदी_संरक्षण जनभागीदारी
Jehanabad, Bihar | Oct 5, 2026