पेण्ड्रा रोड गौरेला: सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और रंगोली के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मल्टीपर्पस स्कूल के सामने विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जनजागरूकता का संदेश दिया। युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार तथा राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भाग