चांदपुर: चांदपुर में एंटी करप्शन की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
बिजनौर में आज गुरुवार को सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर में बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अवधेश कुमार लेखाकार और आउटसोर्सिंग कर्मचारी मोनू को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया और थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।