Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

बीडीसी की बैठक में एक भी मुखिया नहीं हुए शामिल पटना के फतुहा ब्लॉक ऑफिस में शुक्रवार को बीडीसी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बीडीसी की बैठक में 18 में से कुल 12 पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। बीडीसी की बैठक में पंचायत समिति के साथ सभी पंचायत के मुखिया को भी इस बैठक में शामिल होने की वैधानिक बाध्यता है, जबकि बीडीसी की इस बैठक में एक भी पंचायत के मुखिया शामिल नहीं हुए। फतुहा प्रखंड की दूसरी बार प्रखंड प्रमुख बनने के बाद श्रुति श्री ने आज पहली बार बीडीसी के इस बैठक की अध्यक्षता की। फतुहा के ग्रामीण इलाके में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ इस बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में शामिल पंचायत समिति सदस्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और नल-जल जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए अपनी अपनी मांगों से सदन को अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने स्कूलों के लिए आवंटित जमीन पर विद्यालय भवन जल्द बनाने की मांग की और बदहाल नल-जल योजना को दुरुस्त करने की अपनी मांग को दोहराया है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाके में चलने वाले सभी उप स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु करने और बंद उप स्वास्थ्य केंद्रों को शुरू करने की मांग की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र में संभावित बाढ़ और बिजली की समस्या से भी अधिकारियों को अवगत कराया। बीडीसी बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा ने मीडिया वालों को संबोधित कर बताया कि जनप्रतिनिधियों की अपेक्षित मांग और योजनाओं शुरू करने का आश्वासन दिया। मौके पर उपप्रमुख डा रविन्द्र सिंह, अंचल अधिकारी मुकेश कुमार सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बीडीसी बैठक खत्म होने के बाद प्रमुख श्रुति श्री, बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार मौजीपुर पंचायत के वार्ड नं-4 पहुंचे, जहां 15वी विक्की अनुशंसा पर ₹12.81 लाख की लागत से बनाई गई पीसीसी गली का फीता काटकर प्रमुख ने उद्घाटन किया। रिपोर्टर फिरोज News Tube 24x7

Fatwah, Patna | Aug 7, 2026