कुलपहाड़: भैंस से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल; पीआरवी पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर मिला उपचार, पनवाड़ी का मामला
महुआ मोड़ से पहले हनुमान मंदिर के पास एक बाइक सवार युवक की भैंस से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अरुण कुमार पुत्र जयप्रकाश गुप्ता, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम बैंदो, थाना पनवाड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार डायल 112 पीआरवी पुलिस टीम क्षेत्र में रूट पर निकली थी।जिसने उसको अस्पताल पहुंचाया।